दुर्गापूजा में दिखेगी लंदन के बिग बेन टावर की झलक, 16 अक्टूबर को खुलेगा पूजा पंडाल

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गापूजा को लेकर बागबेड़ा के गणेश नगर में श्री श्री जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष लंदन के प्रसिद्ध बिग बेन टावर (एलिजाबेथ टावर) की तर्ज पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। इस अनूठी थीम के कारण पंडाल के श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। समिति की ओर से 16 अक्टूबर को पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। आयोजन के दौरान आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
समिति हर वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष भी तीन दिनों तक महाभंडारे की परंपरा जारी रखने की तैयारी है। विशेष रूप से अष्टमी और नवमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ आपसी भाईचारे, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए समिति के स्वयंसेवक सक्रिय रहेंगे।
श्री श्री जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बंटी चौधरी, संरक्षक राजेश वर्मा और लाइसेंसधारी अभिषेक शर्मा हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सावन प्रसाद, मोनू वर्मा एवं देवाशीष दास संभाल रहे हैं। वहीं, सक्रिय सदस्यों में किशन कुशवाहा, कमल सिंह, बिट्टू शर्मा, विशाल ठाकुर, टिंकू भैया, सनी सिंह, पिंटू ठाकुर, विकास प्रसाद एवं रंजीत वर्मा शामिल हैं। समिति के सभी सदस्य पूजा पंडाल के निर्माण से लेकर आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed