बाबा साहेब की हर प्रतिमा पर छत्र और पार्कों का कायाकल्प, CM का बड़ा ऐलान


गोरखपुर : भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों और पार्कों को स्वच्छ और भव्य रूप देने के संबंध में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां‑जहां भी बाबा साहेब की प्रतिमाएं हैं, वहाँ पर छत्र लगाए जाएंगे और उन पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा ताकि उनका स्वरूप बेहतर किया जा सके। साथ ही महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं के आसपास भी सौंदर्य व सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए होंगे।

सीएम ने यह घोषणा भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में की। उन्होंने यह भी कहा कि 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि देंगे और घर‑घर पदयात्रा निकालकर पार्टी की उपलब्धियों का संदेश जनता तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अभियान को साझा करने और जागरूकता फैलाने का आह्वान भी किया गया।


