दबंग ने जिप्सी के बोनट पर ई-रिक्शा चालक को 15 मिनट तक घुमाया,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामपुर: जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक दबंग युवक ने तेज रफ्तार जिप्सी से ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारी। इसके बाद उसे गाड़ी के बोनट पर करीब 15 मिनट तक घुमाया। आरोपी ने शख्स को बोनट पर बैठाकर लगभग 200 मीटर तक जिप्सी दौड़ाई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के पीछा करने और चिल्लाने के बाद आरोपी ने गाड़ी रोकी, तब जाकर घायल चालक की जान बच सकी। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना हाईवे स्थित पटेल चौक के पास सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार जिप्सी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाक से खून निकलने लगा और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद जिप्सी चालक मौके से भागने लगा।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जिप्सी चालक को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed