नेटरहाट बस स्टैंड में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर चलेगा बुलडोजर, वन विभाग ने 28 दुकानों को दिया नोटिस, SDO-DSP की सख्त चेतावनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नेटरहाट, लातेहार। पर्यटन नगरी नेटरहाट में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। नेतरहाट बाजार परिसर में सालों से काबिज 28 दुकानों और सरकारी भवन में रह रहे लोगों को जल्द जगह खाली करने का सख्त निर्देश जारी किया गया है। तय समय में खाली न करने पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वन विभाग का नोटिस :

वन विभाग ने बस स्टैंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने 28 दुकानों को चिन्हित कर खाली करने का नोटिस थमा दिया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि तय समय-सीमा के अंदर दुकानदार खुद कब्जा हटा लें।

सरकारी भवन भी खाली कराने का आदेश

सिर्फ दुकानें ही नहीं, सरकारी भवन में अवैध रूप से रह रहे लोगों को भी तुरंत भवन खाली करने का सख्त निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

SDO ने कहा “कानून अपना काम करेगा”

SDO सुलेमान मुंडरी ने सख्त लहजे में कहा सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले खुद खाली कर दें। अगर तय समय में जमीन खाली नहीं हुई तो कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलेगा।

DSP पूजा कुमारी का बयान: “नियम सबके लिए बराबर”

DSP पूजा कुमारी ने कहा, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कानूनन अपराध है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। प्रशासन का सहयोग करें और शांतिपूर्वक जगह खाली करें। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

See also  आरआईटी मोड़ चापड़ कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए के लेनदेन विवाद में चलाया था चापड़

आगे क्या

प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। नोटिस अवधि खत्म होते ही बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि नेटरहाट को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्राथमिकता है ताकि पर्यटन विकास के काम में तेजी लाई जा सके।

About The Author

You may have missed