परसुडीह में जमीन विवाद में देवर ने भाभी को किया अधमरा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । परसुडीह के सरजामदा निधि टोला में जमीन विवाद को लेकर देर रात देवर अजय सरदार ने अपनी भाभी कलावती सरदार की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया. घटना के बाद कलावती को परिवार के लोग सबसे पहले परसुडीह थाने में लेकर गए थे. इसके बाद पुलिस ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा था. यहां पर उसकी हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कलावती के परिवार के सदस्यों ने बताया कि कलावती का रिश्तेदारों के साथ ही जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था. रात को कलावती ने घर पर ताला लगा दिया था. ताला खोलने में थोड़ी सी देर होने पर देवर ने कलावती पर हमला बोल दिया. घटना में कलावती गंभीर रूप से घायल हो गई है. पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है. वादी की ओर से अभी लिखित शिकायत भी नहीं दी गई है.

About The Author

See also  समान वेतन की मांग को लेकर आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन, सरकार से जल्द फैसले की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed