बॉलीवुड की फेमस कास्टिंग डायरेक्टर सहर अली लतीफ का हुआ निधन , जमशेदपुर के अभय कुमार भी कर चुके है साथ मे काम…

Advertisements

मुम्बई / एंटरटेनमेंट:- बॉलीवुड की फेमस कास्टिंग डायरेक्टर सहर अली लतीफ का निधन हो गया है. सोमवार को किडनी फेल होने की वजह से सहर ने अंतिम सांस ली. सहर के निधन से बॉलीवुड गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख व्यक्त किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सहर के निधन से दुखी सेलेब्स
राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, निमरत कौर, सान्या मल्होत्रा, नोरा फतेही जैसे तमाम सितारों ने सहर के निधन पर शोक जताया है. सहर ने द लंचबॉक्स, द बेस्ट एग्जॉटिक मैरीगोल्ड होटल, शकुंतला देवी, दुर्गामती: द मिथ, मॉनसून शूटआउट जैसी फिल्मों के लिए बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया था.

ज्ञात हो कि शहेर लतीफ़ ने लंचबॉक्स, शकुंतला देवी, भाग बीनी भाग, मस्का, गोल्ड, दुर्गामती जैसी कई फ़िल्मों की कास्टिंग कर चुकी थी.

जमशेदपुर के अभय कुमार जो फ़िल्म इंडस्ट्री में कई सालों से कास्टिंग डायरेक्टर है उन्होंने शहेर लतीफ़ के साथ प्रोफेशनल वर्क के समय को एक बेहद सूझ-बूझ का दौर बताया है क्योंकि वो कहते है कि शहेर लतीफ़ एक बेहद सुलझी, समझदार और क्रिएटिव माइंड लेडी थी. वो बहुत फ्रेंडली पर्सन थी. उनके साथ किए कामों से मुझे और भी बहुत कुछ सीखने को मिला है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

About The Author

You may have missed