डाटम पातम जलप्रपात में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, NDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Advertisements

हेरहंज (लातेहार) : जिले के हेरहंज स्थित डाटम पातम जलप्रपात में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रविवार को दोनों युवक नहाने के लिए जलप्रपात गए थे, जहां गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। रविवार की रात परिजन और स्थानीय गोताखोर घटनास्थल पर मौजूद रहकर युवकों की तलाश करते रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की पहल पर रांची से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 30 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने जलप्रपात में रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले। अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे ने बताया कि रांची से पहुंची एनडीआरएफ टीम ने काफी देर तक तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद गोताखोरों को सफलता मिली।

About The Author

See also  विसर्जन के दौरान मारपीट मामले में झामुमो नेता ने आरोपों को नकारा, उच्चस्तरीय जांच की मांग

You may have missed