ममता बनर्जी को टक्कर देगी भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल

Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के खाली सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा हो चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 10 सितंबर को भवानीपुर उपचुनाव के लिए पर्चा भर दिया। भाजपा ने इस सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने समसेरगंज से मिलन घोष और जंगीपुर से सुजीत दास को उतारा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कोलकाता में 07 जुलाई 1981 को जन्मी प्रियंका की स्कूली शिक्षा वेलैंड गॉल्डस्मिथ स्कूल में हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की। साल, 2007 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के अधीनस्थ हाजरा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार भी रह चुकी है। उनके कहने पर ही 2014 में भाजपा का दामन थामा था।

प्रियंका साल 2015 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या 58 (एंटली) से कोलकाता नगर परिषद का चुनाव लड़ी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्वप्न समदार से हार गई। अगस्तन 2020 में उन्हें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यसक्ष बनाया गया था। इस साल उन्होंने एंटली से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इस चुनाव में उन्हेंग टीएमसी के स्वर्ण कमल साहा से 58,257 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

See also  बाइक रैली और डबल लोडिंग पर सख्ती, मतदान से पहले चुनाव आयोग का बड़ा आदेश

You may have missed