भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ:-भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के सोमवार को लखनऊ पहुंचने पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चारबाग रेलवे स्टेशन से वे जुलूस के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में भूपेंद्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भूपेंद्र चौधरी के स्वागत के लिए लखनऊ को पूरी तरह भगवामय कर दिया गया था। रेलवे स्टेशन से हज़रतगंज चौराहा तक मार्ग को होर्डिंग, बैनर और भाजपा के झंडे से सजाया गया। भाजपा के 20 से अधिक सांसद उनके साथ शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भूपेंद्र चौधरी को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान चौधरी ने कार्यकर्ताओं को अनुसासन का पाठ पढ़ाया।

About The Author

See also  बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 10 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश

Thanks for your Feedback!

You may have missed