भाजपाइयों ने मंत्री अर्जुन मुंडा का गर्मजोशी से किया स्वागत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: केंद्रीय आदिवासी कल्याण व जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा का रविवार को सुंदनरनगर चौक पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री सुबह सड़क मार्ग से पोटका के मानपुर में आयोजित पुराण समाज के महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे. केंद्रीय मंत्री के पोटका जाने की जानकारी मिलने के बाद सुंदनरगर मंडल के अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर जमा हो गए. श्री मुंडा का काफिला वहां पहुंचने के बाद लोगों ने नारेबाजी के साथ उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर मंडल के महामंत्री वरुण सिंह, जनता सरदार, उपाध्यक्ष मोटू सिंह, सोमनाथ चक्रवर्ती, मंत्री हरेराम तिवारी, निवास सरदार, सुनील भूमिज, विश्वनाथ मुखी, वरिष्ठ नेता ईश्वर सोरेन, चम्पई मार्डी, मोंटू ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  उत्पाद विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 अधिकारियों और कर्मियों का तबादला

Thanks for your Feedback!

You may have missed