भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने किया नामांकन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से निवर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी विद्युत करण महतो ने आज नामांकन किया। उनके प्रस्तावक आजसू नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस बने हैं। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया है। महतो के नामांकन में खास तौर से शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कृषि एवं जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे थे। इनके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी थे।नामांकन के बाद डीसी ऑफिस परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में शेखावत ने कहा कि इस बार विद्युत वरण महतो पिछली बार से भी अधिक चार लाख के अंतर से जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 400 से अधिक सीट जीतेगी और इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, वह है कहां। वह तो भ्रष्टाचारियों का घमंडिया गठबंधन है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, सड़क जाम कर फूटा गुस्सा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed