खाद की किल्लत व धान अधिप्राप्ति को लेकर बि.रा.किसान सभा करेगा आंदोलन।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

 दावथ (रोहतास):- बिहार राज्य किसान सभा प्रखंड इकाई ने खाद की किल्लत व कालाबजारी तथा किसानो के धान नहीं खरीदे जाने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।इस आशय की जानकारी देते हुए किसान नेता सह पूर्व प्रमुख रघुनाथ सिंह ने बताया कि सरकारी तंत्र किसानो को समय पर खाद नहीं उपलव्ध करा रही है.किसान महंगे दाम पर खाद खरीद रहे हैं।वहीं किसानो के धान का कोई खरीदार नहीं है।पैक्स भी धान नहीं खरीद रहे हैं।ऐसे मे किसान अपनी जरुरतों को पुरा करने के लिए औने पौने दामों पर धान बेंच रहे हैं।ऐसे मे बिहार राज्य किसान सभा ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार व सम्बंधित अधिकारी शिघ्र धान खरीद शुरु करें व उचित मुल्य पर खाद उपलव्ध करावें.अन्यथा बिहार राज्य किसान सभा चरणबद्ध आंदोलन करेगा।वहीं किसान प्रमोद सिंह,अजय सिंह,सुशिल तिवारी,मंटू यादव,मनोज कुमार सिंह,रामजी राय आदि ने कहा कि धान अधिप्राप्ति नहीं होने को लेकर किसान आक्रोशित हैं।यदि एक सप्ताह के अंदर धान खरीद नहीं शुरु हुआ तो किसान सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed