बाइक चोरी की कोशिश फेल, गार्ड की सतर्कता से एक पकड़ा, दूसरा फरार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के टीआरएफ कॉलोनी में सोमवार को बाइक चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। यहां रहने वाले विवेक पांडे की बाइक चुराने के लिए दो युवक पहुंचे थे, तभी कॉलोनी में तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर उन पर पड़ गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गार्ड ने तुरंत दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल कामत के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर उसे टेल्को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

About The Author

See also  छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, JSSC CGL परीक्षा-रिजल्ट रद्द; 1975 नियुक्तियों पर संकट

Thanks for your Feedback!

You may have missed