डीसी पैदल पहुंचें गांव, जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, दिए कई बड़े निर्देश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत स्थित भालूबासा टोला पहुंचे, जहां उन्होंने कई किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान वे जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस और ममता वाहन की कमी की शिकायत की, जिस पर डीसी ने एचसीएल के सीएसआर फंड से पंचायत को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मोबाइल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए उन्होंने अंचलाधिकारी को टावर के लिए स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। जाति प्रमाण पत्र में देरी की शिकायत पर उन्होंने पंचायत सचिव का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही दो अनाथ बच्चों से मिलकर उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना के तहत बेहतर शिक्षा दिलाने और नेताजी सुभाष विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के दौरान डीसी ने दोलमाबेड़ा झरने का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मिनी आंगनबाड़ी, पीसीसी सड़क निर्माण और आधार-बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का डीसी ने आश्वासन दिया।

See also  पर्यावरणविद अभियंता ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप नगर निगम क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सार्वजनिक पार्किंग स्थल की मांग की

Thanks for your Feedback!

You may have missed