सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

0
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर भिलाई पहाड़ी के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक सड़क पर दूर जा गिरा. इधर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान चांडिल निवासी विजय महतो के रूप में की गई. विजय डिलीवरी वैन चलाने का काम करता था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय गुरुवार सुबह सड़क किनारे वैन का टायर बदल रहा था. इसी दौरान वह सड़क पार करने लगा. तभी सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  छठ महापर्व पर कार्तिक झा के नेतृत्व में 251 छठ व्रतधारियों के बीच सूप, फल, साड़ी एवं पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संरक्षण में 38 वर्षों से निरंतर जारी है सेवा का यह पुनीत कार्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed