शादी के 22 दिन बाद ही बिहार की कृषि पदाधिकारी लापता, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : बिहार के पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड में कार्यरत बीटीएम कृषि पदाधिकारी अर्यमा दीप्ति शुक्रवार की शाम से लापता हैं. जानकारी के अनुसार कृषि कार्यालय बंद होने के बाद वे घर के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया. परिजनों के मुताबिक दीप्ति की अपने भाई से अंतिम बार 26 दिसंबर को शाम 4 बजकर 1 मिनट पर फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया. दीप्ति की शादी 4 दिसंबर को हुई थी और शादी के महज 22 दिन बाद उनके लापता होने की खबर से परिवार में चिंता का माहौल है.
मामले को लेकर उनके भाई डॉ. लरकेश्वर नारायण ने बख्तियारपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है. दीप्ति मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की रहने वाली हैं और वर्तमान में बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के कमरे में रह रही थीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  दानुवा घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed