बंगाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस और CPM की वापसी से TMC के वोट बैंक में सेंध

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय बाद कांग्रेस और वाम दल (CPM) ने विधानसभा में वापसी की है, जिससे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वोट बैंक में कुछ इलाकों में सेंध लगती दिख रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और CPM का खाता तक नहीं खुला था, लेकिन इस बार दोनों दलों ने मुर्शिदाबाद जिले में वापसी की है। कांग्रेस ने फरक्का और रानीनगर सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि CPM ने डोमकाल सीट अपने नाम की है। यह वापसी करीब पांच साल बाद हुई है, जिसे दोनों दलों के लिए राहत माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इन सीटों पर जीत ने TMC के पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में उसकी पकड़ को थोड़ा कमजोर किया है। वहीं, इस परिणाम को राज्य की राजनीति में बदलते समीकरण और विपक्ष की पुनर्रचना के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

See also  डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, कॉन्ट्रैक्ट किलर ने खोली खूनी साजिश की परतें

Thanks for your Feedback!

You may have missed