अभिनेत्री अन्ना जयसिंघानी ने छोड़ी ग्लैमर की दुनिया, वृंदावन में लिया दीक्षा, बनीं ‘साध्वी’

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

वृंदावन : मशहूर टीवी अभिनेत्री अन्ना जयसिंघानी ने फिल्मी और टीवी जगत की चमक-दमक को अलविदा कहकर अध्यात्म का रास्ता चुन लिया है। उन्होंने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर अपना जीवन पूरी तरह भक्ति मार्ग में समर्पित कर दिया है। अब वह साध्वी के रूप में राधा नाम जप और साधना में लीन रहती हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अन्ना ने टीवी सीरियल ‘देखा एक ख्वाब’ समेत कई लोकप्रिय शोज़ में काम कर पहचान बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने आध्यात्मिक जीवन की ओर रुख किया। बताया जाता है कि एक गहरे आध्यात्मिक अनुभव और सपने में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद उनके जीवन में यह बड़ा बदलाव आया। इसके बाद उन्होंने वृंदावन में बसने का निर्णय लिया।

अब अन्ना जयसिंघानी सादगीपूर्ण जीवन जी रही हैं और धार्मिक साधना में अपना समय बिता रही हैं। वह कंठी माला के साथ राधा नाम का जप करती हैं और पूरी तरह भक्ति मार्ग को अपना चुकी हैं। उनके इस फैसले को लेकर मनोरंजन जगत में भी चर्चा हो रही है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed