राम मंदिर दान चोरी केस में बड़ा खुलासा, आरोपी ने परिवार और दोस्तों पर खर्च किए 19 लाख

Advertisements

अयोध्या : राम मंदिर दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में अविनाश शुक्ला ने करीब 19 लाख रुपये परिवार और दोस्तों पर खर्च करने की जानकारी दी है। जांच में सामने आया कि उसने एक भाई की शादी में करीब 6 लाख रुपये लगाए और दूसरे भाई को करीब 5 लाख रुपये दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी ने करीब 3.5 लाख रुपये की कार भी खरीदी थी, जिसे बरामद किया जा चुका है। इसके अलावा एक दोस्त को लगभग 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर करने और उसे महंगा मोबाइल फोन देने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले में अन्य लेनदेन और संपत्तियों की जांच कर रही है।

About The Author

See also  भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की हत्या कर विमान क्रैश करने की थी कथित योजना, जांच में सामने आए नए दावे

You may have missed