रात्रि चौपाल में नशे के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्रामीणों ने लिया सामूहिक शपथ अभियान

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम : किरीबुरू पश्चिम पंचायत के आर.सी. सिंह हाटिंग में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण शामिल हुए और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चौपाल की संयुक्त अध्यक्षता पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ो और किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। इस दौरान लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि शराब और नशा कई पारिवारिक विवादों, हिंसा और आर्थिक समस्याओं की जड़ है।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, समाज और युवाओं को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे। कई महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और कहा कि नशे के कारण घर-परिवार की स्थिति प्रभावित हो रही है, इसलिए इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने की जरूरत है।

About The Author

See also  केंद्र सरकार ने रामावतार राजगढ़िया को दी बड़ी जिम्मेदारी, FACT बोर्ड में बने स्वतंत्र निदेशक