केंद्र सरकार ने रामावतार राजगढ़िया को दी बड़ी जिम्मेदारी, FACT बोर्ड में बने स्वतंत्र निदेशक

Advertisements

रांची : केंद्र सरकार ने झारखंड के रामावतार राजगढ़िया को फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावनकोर लिमिटेड (FACT) के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर सह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने 13 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी मनोज कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आदेश में रामावतार राजगढ़िया को तत्काल पदभार ग्रहण करने और इसकी सूचना विभाग को देने को कहा गया है। मंत्रालय ने FACT के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को भी उनकी ज्वाइनिंग रिपोर्ट की प्रति तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। स्वतंत्र निदेशक के रूप में वह कंपनी के कामकाज, निगरानी, स्वतंत्र दृष्टिकोण और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े मामलों में अपनी भूमिका निभाएंगे।

रामावतार राजगढ़िया रांची के रहने वाले हैं। मंत्रालय की ओर से जारी नियुक्ति पत्र उनके कांके रोड स्थित पते पर भेजा गया है। आदेश में उनकी जन्मतिथि 2 जनवरी 1973 दर्ज है। FACT भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन आने वाली प्रमुख उर्वरक कंपनी है।

About The Author

See also  100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस को मिलेगी नई पहचान, CBSE मान्यता की प्रक्रिया शुरू

You may have missed