रिमझिम बारिश ने कांवरियों को दी राहत, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबाधाम की ओर बढ़े श्रद्धालु

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बांका : श्रावणी मेला के 20वें दिन मंगलवार को रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश से कांवरिया पथ का मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से राहत मिलने के बाद श्रद्धालु उत्साह के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। बारिश के बीच भी कांवरियों की आस्था और जोश कम नहीं हुआ और पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।बारिश के दौरान जगह-जगह लगे नि:शुल्क सेवा शिविरों और दुकानों के चाय काउंटरों पर कांवरियों की भीड़ नजर आई। कई श्रद्धालुओं ने गर्म चाय के साथ कुछ देर आराम किया और फिर यात्रा शुरू कर दी। तेज बारिश होने पर कांवरियों ने टेंट सिटी, सरकारी व निजी धर्मशालाओं, पर्यटन विभाग के कैफेटेरिया और रैन शेल्टरों का सहारा लिया। बारिश कम होते ही वे फिर देवघर की ओर रवाना हो गए। कई महिला और पुरुष श्रद्धालु प्लास्टिक ओढ़कर बारिश में भी पैदल चलते दिखाई दिए। सुहाने मौसम में कई कांवरिये भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते हुए आगे बढ़े। कांवरिया पथ पर हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच श्रावणी मेले का उत्साह और बढ़ गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  Adityapur: रायडीह बस्ती गणेश पूजा,"नशा करके पूजा करना भक्ति नहीं, सात्विकता ही सच्चा धर्म": अजय सिंह; डिप्टी मेयर अंकुर सिंह बोले— "हुनर की कमी नहीं, युवा सकारात्मक दिशा में बढ़ाएं कदम"

You may have missed