मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी, 44 नए बूथ मंजूर—बैठक में अहम निर्देश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : गोमिया विधानसभा क्षेत्र को लेकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में पेटरवार अंचल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में बताया गया कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, वहां विभाजन कर 44 नए मतदान केंद्रों के गठन को भारत निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही, वर्ष 2026 में व्यापक स्तर पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पंजीकरण के लिए निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

About The Author

See also  नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारी का वेतन और फुल एंड फाइनल भुगतान रुका, श्रम विभाग में शिकायत

Thanks for your Feedback!

You may have missed