पुरानी गाड़ियों पर बड़ी पहल, टाटा मोटर्स ने शुरू किया अत्याधुनिक स्क्रैपिंग सेंटर



जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने पुराने और अनुपयोगी वाहनों के सुरक्षित निपटारे के लिए पटना में अत्याधुनिक वाहन स्क्रैपिंग सेंटर शुरू किया है। इस केंद्र में पर्यावरण के अनुकूल तरीके से पुराने वाहनों को नष्ट कर उनके उपयोगी हिस्सों को अलग किया जाएगा। यह पहल वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।इस अत्याधुनिक सुविधा में यात्री और व्यावसायिक वाहनों को व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत स्क्रैप किया जाएगा। केंद्र में आधुनिक तकनीक की मदद से वाहनों के पुर्जों को अलग करने और उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। इससे पुराने वाहनों के निपटारे के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।



