योगी सरकार की बड़ी पहल: 57 हजार ग्रामीण महिलाओं को गन्ना खेती में रोजगार और सशक्तिकरण

0
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को गन्ना खेती और उससे जुड़े उत्पादों के व्यवसाय से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस पहल के तहत 3,000 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) में शामिल 57,000 से ज्यादा महिलाओं को गन्ने की उन्नत प्रजातियों की पौध तैयार करने, प्रसंस्करण और विपणन जैसी गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। महिलाएं ‘सिंगल बड’ और ‘चिप बड’ तकनीक से पौध तैयार करेंगी, साथ ही गन्ने के रस से सिरका, जैविक गुड़ और अन्य सह‑उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण भी मिलेगा। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

See also  जर्जर पुल बना हादसों का खतरा, ग्रामीणों में दहशत, सड़क की हालत पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!