झारखंड प्रीमियर लीग में बड़ा बदलाव, अमित कुमार को मिली अहम जिम्मेदारी से लोहरदगा में खुशी

लोहरदगा : झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) को लेकर लोहरदगा के क्रिकेट जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जिले के क्रिकेट कोच अमित कुमार को जेपीएल फ्रेंचाइजी टीम में असिस्टेंट कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि अमित कुमार को जमशेदपुर स्टीलर्स फ्रेंचाइजी ने यह अहम भूमिका सौंपी है। इससे पहले भी जिले के कई खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग टीमों में हुआ है, जिससे लोहरदगा क्रिकेट को लगातार नई पहचान मिल रही है।
इस उपलब्धि को जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने भी गर्व का विषय बताया है और अमित कुमार को बधाई दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से जिले के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और क्रिकेट गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।


