ईद की छुट्टी पर बड़ा बवाल! 2 दिन की छुट्टी घटाकर 1 दिन करने का आदेश जारी, सरकारी कर्मचारियों में हलचल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टी को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने पहले घोषित दो दिन की छुट्टी (26 और 27 मई) को रद्द कर दिया है और अब केवल 28 मई को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला ताजा जानकारी के आधार पर लिया गया है कि इस वर्ष ईद 28 मई को मनाई जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नए आदेश के अनुसार, पहले जारी अधिसूचना में 26 मई (ईद से एक दिन पहले) और 27 मई (ईद का दिन) को छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन अब इन दोनों तारीखों को कार्य दिवस घोषित कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि संशोधित अधिसूचना के तहत अब पूरे राज्य में केवल 28 मई को ही ईद की छुट्टी लागू होगी।

यह बदलाव वित्त विभाग द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के तहत किया गया है, जिसमें पहले की सभी संबंधित छुट्टियों को संशोधित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद राज्य में छुट्टियों की सूची में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इसे लेकर राजनीतिक हलचल भी देखने को मिल रही है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed