श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर बड़ा एक्शन, मंत्री की समीक्षा बैठक… बेहतर व्यवस्था का दावा

0
Advertisements
Advertisements

देवघर : आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की, जिसमें मेले से जुड़ी विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि पिछले साल की व्यवस्थाओं की कमियों और अच्छाइयों का आकलन कर इस बार और बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को हर स्तर पर सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है। रंग मोड़ से बाबा मंदिर तक फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है, जिसे अगले मेला से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी योजनाओं का एस्टीमेट जल्द तैयार कर मुख्यालय भेजें, ताकि समय पर बजट मिल सके और कार्य तेजी से पूरा हो। बैठक में पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, संथाल परगना आयुक्त संजय कुमार, डीसी शशि प्रकाश सिंह, एसपी प्रवीन पुष्कर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

See also  मई दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर, 74 यूनिट रक्त संग्रह—लोगों ने बढ़कर किया सहयोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed