सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर कुर्की… एक संदिग्ध हिरासत में

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : देहरादून के चर्चित सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा और कस दिया है। रविवार देर शाम देहरादून पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी स्थित आरोपी आकाश प्रसाद के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस टीम ने घर से कई सामान जब्त कर सूची तैयार की और उन्हें थाना के सुपुर्द कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के दौरान आकाश प्रसाद घटनास्थल पर मौजूद था और उसने शूटरों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज सिंह को 13 मई को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, यशराज ने शूटरों के लिए फ्लाइट टिकट, होटल और गाड़ियों की व्यवस्था कराई थी.

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि हत्या की साजिश पहले नोएडा और दिल्ली में रची गई थी, लेकिन बाद में देहरादून में वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में लगातार छापेमारी जारी है.

See also  महुआडांड़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, धवई टोली में छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed