JPSC भर्ती मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन से 7 घंटे तक CID की पूछताछ

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) भर्ती अनियमितता मामले की जांच में तेजी आ गई है। इसी सिलसिले में सोमवार को सीआईडी मुख्यालय में JPSC के पूर्व चेयरमैन से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। जांच अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, चयन से जुड़े फैसलों, परीक्षा संचालन और अन्य अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली।सूत्रों के अनुसार, सीआईडी टीम ने पूर्व चेयरमैन से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेजों और लिए गए निर्णयों को लेकर कई सवाल किए। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में अपनाई गई व्यवस्था और विभिन्न स्तरों पर पूरी की गई प्रक्रियाओं के बारे में भी स्पष्टीकरण मांगा गया। जांच एजेंसी पहले से गिरफ्तार आरोपियों, बरामद दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आए तथ्यों का मिलान कर रही है, जिसके आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।सीआईडी अधिकारियों के मुताबिक JPSC भर्ती अनियमितता मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  80 किमी की जोहार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पैदल सफर ने खींचा सबका ध्यान

You may have missed