बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन, तैयारियां शुरू

Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में शनिवार को बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति की ओर से आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत की गई। पंडाल निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन हुआ। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भोला सिंह ने भूमि पूजन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस मौके पर समिति के संरक्षक रामबाबू तिवारी, अध्यक्ष राजेश सिंह, पप्पू, महामंत्री दीपक झा, सूरज सिंह, रितेश झा, राशि सिंह, पिंटू पांडेय और चंदन उपाध्याय समेत समिति के पदाधिकारी और सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

भूमि पूजन के बाद समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर शामिल होने और सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस बार भी पूजा का आयोजन बेहतर तरीके से किया जाएगा।

 

About The Author

See also  मो. राजा पर 4-5 राउंड फायरिंग, दो घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार; पिस्तौल, गोली और स्कूटी बरामद

You may have missed