आपत्तिजनक गीत के विरोध में नई समाज ने किया प्रदर्शन, गायक पर कार्रवाई की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : नई समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक और अश्लील गीत प्रसारित किए जाने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय जमशेदपुर नई संघ और नई जागृत संघ ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर संबंधित गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अखिल भारतीय जमशेदपुर नई संघ की जिला अध्यक्ष संध्या ठाकुर ने आरोप लगाया कि खिलाड़ी शक्ति के नाम से यूट्यूब पर चलाई जा रही एक गीत में नई समाज के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री से समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने ऐसे गीत के प्रसारण पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में नई जागृत संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर, प्रदेश महासचिव सरोज कुमार प्रभात, प्रदेश कोषाध्यक्ष उदय ठाकुर, संजय दीपक कुमार, अखिल भारतीय जमशेदपुर नई संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, महिला जिला अध्यक्ष सविता सिंह, जिला महासचिव अंजू कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

About The Author

See also  स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस की जांच, नाबालिग को वाहन देने पर ₹25 हजार जुर्माने की चेतावनी

You may have missed