22 को बास्केटबॉल कोर्ट और आर्चरी ग्राउंड का उद्घाटन, मैच भी होंगे…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:– जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान में खेल के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की। विधायक निधि से तैयार हुए बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन 22 जून, 2024 को संध्या 4 बजे होगा। 22 को आर्चरी ग्राउंड का भी उद्घाटन होगा। 22 जून को दो टीमों की मैच और दूसरे दिन 23 जून को 4 बजे से 7 बजे तक 4 टीमों के बीच मैच का आयोजन है। यह मैच लड़कों और लड़कियों की टीमों के लिए आयोजित की गयी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

श्री राय ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के विभिन्न खेलों के प्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे। सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान, जमशेदपुर को खेल प्रेमियों के लिए एक क्रीड़ा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आर्चरी ग्राउंड में शुरुआती दौर में 5 मीटर, 10 मीटर और 15 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उद्घाटन के बाद लगातार इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीयन कराकर नियम और शर्तों के आधार पर भाग ले सकते हैं।

इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ओलंपियन हरभजन सिंह, श्याम कुमार, बास्केटबाॅल संघ के झारखंड टेक्नीकल हेड मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जलाल, झारखंड आर्चरी संघ संयुक्त सचिव अनुपम सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

See also  Adityapur: वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुमार मिश्रा की माता भारती देवी का निधन

Thanks for your Feedback!

You may have missed