हूल दिवस पर बड़े आयोजन पर रोक, सादगी से होगा कार्यक्रम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Advertisements

साहिबगंज : भोगनाडीह में 30 जून को आयोजित होने वाला 171वां हूल दिवस इस वर्ष सादगी के साथ मनाया जाएगा। पिछले वर्ष हूल दिवस के दौरान पुलिस पर तीर चलने की घटना को देखते हुए इस बार बड़े जनसमूह वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है।प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हूल दिवस मनाने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहेंगी और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
Advertisements

Advertisements



