बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को पॉक्सो कानून और बाल संरक्षण की दी जानकारी

Advertisements

जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से धतकीडीह, बिष्टूपुर स्थित राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों और सामाजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी दी गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को शिक्षा और समानता के अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को बिना भेदभाव शिक्षा पाने और सुरक्षित वातावरण में रहने का अधिकार है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पल्लवी दीप ने भेदभाव, पॉक्सो कानून, नशा उन्मूलन, बाल संरक्षण और मानव तस्करी जैसे विषयों पर भी बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को किसी भी परेशानी की स्थिति में भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक या जिम्मेदार व्यक्ति से बात करने के लिए प्रेरित किया गया। वॉलिंटियर मोनालिसा कुजूर ने बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सवाल पूछे, जिनका वक्ताओं ने जवाब दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप और विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार की भूमिका रही। वॉलिंटियर मोनालिसा कुजूर, अमर सिंह, निखिल कुमार सिंह, गौरव राज पांडे, नंदिनी सिंह, अंजली कुमारी, दीक्षा साहू और प्रिया शर्मा समेत अन्य सदस्य भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।

About The Author

See also  आदिशक्ति मां दुर्गा की चैतन्य झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु, एसएसपी ने किया उद्घाटन

You may have missed