IIIT के सक्षम ने रचा इतिहास, 1.25 करोड़ का मिला रिकॉर्ड पैकेज

Advertisements

रांची : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के छात्र सक्षम ने 1.25 करोड़ का पैकेज हासिल कर संस्थान के प्लेसमेंट इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है। सक्षम ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से पढ़ाई की थी। उनका चयन ग्लोबल आईटी कंपनी रूब्रिक में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर हुआ है। संस्थान के मुताबिक, यह IIIT रांची के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक प्लेसमेंट पैकेज है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संस्थान के अनुसार, पढ़ाई के दौरान सक्षम ने तकनीकी कौशल के साथ समस्या को समझने, उसका समाधान निकालने और व्यावसायिक कौशल विकसित करने पर भी काम किया। इन्हीं क्षमताओं के आधार पर रूब्रिक की प्लेसमेंट प्रक्रिया में उनका चयन हुआ। IIIT रांची का कहना है कि छात्रों को किताबी पढ़ाई के साथ तकनीकी क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव देने पर भी जोर दिया जाता है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्रों को इंटरव्यू, तकनीकी कौशल और भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। शिक्षक और मेंटर्स भी छात्रों को जरूरी सलाह देते हैं।

अपनी सफलता पर सक्षम ने परिवार, दोस्तों और संस्थान के शिक्षकों व मार्गदर्शकों का आभार जताया। उन्होंने इस उपलब्धि को बेहद खास और भावुक कर देने वाला बताया तथा पूरे सफर में साथ देने और उन पर विश्वास बनाए रखने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। IIIT रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता संस्थान में विकसित की जा रही उत्कृष्टता की भावना का उदाहरण है।

About The Author

You may have missed