जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी हिलाओं में सर्वाइकल कैंसर विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के गृह विज्ञान, जूलॉजी विभाग एवं इनरव्हील क्लब जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने संदेश में माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता जी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी हमारे देश में महिलाओं में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पर्याप्त सशक्तिकरण नहीं हो पाया। महिलाओं मे सर्वाइकल कैंसर चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में जागरूकता कार्यक्रम की नितांत आवश्यकता को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शहर की प्रख्यात श्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजू बजोरिया ने अपने वक्तव्य के द्वारा इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्राओं को जागरूक किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने कहा सर्वाइकल कैंसर विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा फैलने वाला कैंसर है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस इस कैंसर के लिए जिम्मेदार है। कुपोषण, असुरक्षित यौन संबंध और आनुवांशिक समस्या आदि इसके प्रमुख कारण हैं। परंतु महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि इस कैंसर को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है बशर्ते सही समय पर इसकी जांच हो जाए। प्राथमिक एवं द्वितीयक रोकथाम विधि द्वारा इसे ठीक किया जा सकता है। भारत सरकार इसके लिए 15 से 26 वर्ष तक की महिलाओं को वैक्सीन प्रदान कर रही है। इस वैक्सीन को लेकर महिलाएं स्वयं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित कर सकती हैं।

उसी प्रकार स्तन कैंसर को भी सही समय पर जांच कर इलाज के द्वारा पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसके लिए महिलाओं में जागरूकता अति आवश्यक है। छात्राएं इस जागरूकता को समाज के कोने-कोने में फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में इनरव्हील क्लब की नीता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में जूलॉजी विभागाध्यक्ष श्रीमती अनीता शुक्ला, गृह विज्ञान विभाग की डॉ. डी. पुष्पलता, श्रीमती संचिता गुहा एवं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती निशा गाड़िया, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल तथा क्लब के अन्य सदस्य प्रीति खारा, प्रीति गोयल एवं उषा बागड़ी उपस्थित थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed