महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरूकता अभियान: साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर जानकारी दी गई

0
Advertisements

सरायकेला-खरसावां: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज, 7 जनवरी 2025 को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, गम्हरिया में एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक ने किया, जिसमें महिला थाना प्रभारी भी उपस्थित रहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और स्टाफ को पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, डायल-112 की सुविधा और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने पॉक्सो अधिनियम की धाराओं और इसके तहत मिलने वाले अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने के उपायों पर भी चर्चा की।

महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा से जुड़े विषयों पर बोलते हुए, महिलाओं को उनके अधिकारों और पुलिस सहायता प्राप्त करने के आसान तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट और ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की गई।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है।

About The Author

See also  सदर अस्पताल के सामने तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed