स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 2 घायल; नशे में चालक होने का दावा

Advertisements

जमशेदपुर :सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के अक्षी मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऑटो काफी तेज गति में था और चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद लोगों ने ऑटो की जांच की, जिसमें दो चिलम मिलने की बात सामने आई। इसके बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।

About The Author

See also  गणित-विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 31 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 नवंबर को