श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की पिकअप वैन से टक्कर, 3 की मौत और 3 घायल

Advertisements

दुमका : जिले के नरगंजो इलाके में गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरे ऑटोरिक्शा की पिकअप वैन से टक्कर हो गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, ऑटो में कुल छह श्रद्धालु सवार थे और सभी देवघर से दुमका के बासुकीनाथ की ओर जा रहे थे। टक्कर में ऑटो सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक ने बताया कि हादसे में रामाशंकर पांडा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो अन्य श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक की मौत दुमका के अस्पताल में हुई, जबकि दूसरे की देवघर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

हादसे में घायल तीन लोगों का इलाज जारी है। इनमें एक घायल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो अन्य का इलाज दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

About The Author

See also  ऐतिहासिक पाटाबिंधा मेला शुरू, 23 अक्टूबर तक दिखेगी संताल संस्कृति की झलक

You may have missed