भीषण गर्मी पर विधानसभा अध्यक्ष सख्त, उपायुक्तों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जामताड़ा : झारखंड में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष Rabindranath Mahato ने राज्य के सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस प्रकोप में आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत कार्य सुनिश्चित करे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है, वहां तुरंत टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति कराई जाए। खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत को भी प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी जिला प्रशासन से अपील की कि वे मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई करें, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके और किसी भी इलाके में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

About The Author

See also  प्लांट में दोपहिया वाहनों की एंट्री पर लग सकती है रोक, कर्मचारियों में बढ़ी हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed