ASIA अध्यक्ष इंदर अग्रवाल का भांजा गिरफ्तार, घोटाले में बड़ा एक्शन

0
Advertisements

Jharkhand : जीएसटी घोटाले और रियल एस्टेट निवेश मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ASIA अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के भांजे अजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड हाई कोर्ट से मिले आदेश के बाद यह गिरफ्तारी की गई है, जिससे पूरे मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, अजय अग्रवाल को रांची स्थित कैपिटल हिल होटल से हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसे जमशेदपुर लाया जा रहा है।

अजय अग्रवाल पर ग्रीन वाटिका कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए निवेशकों के करीब 45 करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में जीएसटी घोटाले के पैसे के रियल एस्टेट में निवेश की बात भी सामने आ रही है। इस गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर घोटाले की पूरी परत खोलने में जुटेंगी। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि इसी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  734 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी आईटीसी मामले में ईडी की कार्रवाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed