भटकी महिला को परिवार से मिलाया, पुलिस की तत्परता से हुआ सुखद मिलन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र में भटकी हुई हालत में मिली एक महिला को पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते उसके परिवार से सुरक्षित मिला दिया गया। महिला ने अपना नाम सोभा देवी बताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया शुरू की और परिजनों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस पूरे मामले में आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार की अहम भूमिका रही। उनकी सूझबूझ और सक्रिय प्रयासों के कारण महिला की सही पहचान सुनिश्चित की गई और उसके परिवार से संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी और उनकी टीम की संवेदनशीलता तथा त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए इसे एक सराहनीय कार्य बताया है।

See also  लिंक रोड निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने जल्द सड़क सुविधा की उठाई आवाज

Thanks for your Feedback!

You may have missed