जगरनाथ गोप हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : बोलायडीह में हुए जगरनाथ गोप हत्याकांड के एक और आरोपी को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि आदित्यपुर थाना कांड संख्या 196/26, दिनांक 18/07/26, धारा 103(2)/61(2)/34 BNS के शेष बचे प्राथमिकी अभियुक्त शिबू गोप (उम्र 23 वर्ष), पिता विष्णु गोप, निवासी जगन्नाथपुर, गम्हरिया, थाना आदित्यपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को बोलायडीह में हुए हत्याकांड के बाद फरार चल रहे इस अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इससे पूर्व इस मामले में चार अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

 

 

About The Author

See also  सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनहित याचिका दायर अधिवक्ता ओमप्रकाश ने किया निरीक्षण, साइट इंचार्ज ने बताया 3 महीने में काम होगा पूरा

You may have missed