अंकिता सिन्हा बरेली में साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित.

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:–  अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत व हिंदी विभाग बरेली कॉलेज बरेली के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय तिरंगा गौरव सम्मान से सम्मानित और केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर में झंडातोलन के साथ राष्ट्रीय देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देने वाली जमशेदपुर (झारखंड) की ख्याति प्राप्त युवा कवियत्री अंकिता सिन्हा को बरेली कॉलेज सभागार में “साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंकिता सिन्हा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सम्मान समारोह का उद्घाटन किया। कॉलेज परिसर में साहित्य गौरव सम्मान मिलने के बाद काफी भायुक हो गई। देश के कई शहरों में दर्जनों पुरस्कार पा चुकी युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा ने कहा की यह जो सम्मान मिला और जो सबसे प्यार मिला इसे जीवन में कभी भुला नहीं सकती। इस सम्मान के लिए उन्होंने संस्था के प्रति ह्रदय से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
मौके पर अंकिता सिन्हा ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जिससे सभागार में उपस्थित दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए।
उन्होंने इस गीत से शुरुआत की…
तिरंगे पर तेरी कुर्बानियों का रक्त अर्पित है। तेरी कुर्बानियों और वीरता से देश जीवित है।। मेरे फौजी नमन तुझको, तेरी सेवाओं को हरदम। तेरे बलिदान इस भारत के कोने में चर्चित है।। इसके साथ और भी कई वीर रस की गीतो की प्रस्तुति दी जिससे पूरा सभागार दर्शको की तालियों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष बरेली कॉलेज बरेली हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ एस पी मौर्य, मुख्य अतिथि प्राचार्य बरेली कॉलेज बरेली डॉ अनुराग मोहन विशिष्ट अतिथि व डॉ एम एम अग्रवाल थे। कार्यक्रम में साहित्य भूषण सुरेश मिश्रा व पूर्व प्राचार्य डॉ एन एल शर्मा का विशेष्य सानिध्य रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि प्रांतीय संयुक्त मंत्री रोहित राकेश ने किया। कार्यक्रम में आनंद गौतम, आलोक खरे, अरविंद अग्रवाल डॉ रवि प्रकाश शर्मा नीमा भंडारी, डॉ सुषमा व प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बरेली कॉलेज बरेली के छात्रों ने भी काव्य पाठ किया। इस दौरान बच्चों ने अंकिता सिन्हा की खूब प्रशंसा की ओर तस्वीरे खिंचवाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed