ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा गुस्सा, यात्रियों का हस्ताक्षर अभियान आज

0
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर लगातार ट्रेनों की देरी से परेशान यात्रियों के समर्थन में रेल यात्री संघर्ष समिति ने रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी शामिल होंगे। स्टेशन के मुख्य द्वार के पास इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अभियान के दौरान यात्रियों से उनके सफर से जुड़े अनुभव लिए जाएंगे, जैसे ट्रेन कहां-कहां रुकी और देरी की वजह क्या रही। इसके लिए उन्हें एक पर्चा भी दिया जाएगा, जिसमें सवाल दर्ज होंगे और क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन भी जुड़ने का विकल्प रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर टीम बनाकर यात्रियों से फीडबैक लिया जाएगा, ताकि इस समस्या को लेकर आवाज को मजबूत किया जा सके।

About The Author

See also  नाबालिग को धमकाकर विधायक के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाने का आरोपी दिलीप तिर्की गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!