विजय तिर्की हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी डाबर गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव के मुर्गापाड़ा में विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस के मुख्य आरोपी डाबर को शनिवार को रांची से गिरफ्तार किया गया। वह मानगो का निवासी है। आजादनगर थाना में पूछताछ के बाद उसे चांडिल पुलिस को सौंप दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मामले में पुलिस पहले ही शाहिद खान उर्फ शहजादा को मुंबई से पकड़ चुकी है, जबकि विवेक कुमार मन्ना उर्फ विक्की, राहुल राव, मनीष कुमार ठाकुर उर्फ लिगर और बंटी सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि जमीन विवाद को लेकर रंजिश थी, जिसके चलते हत्या की साजिश रची गई। डाबर ने आरोपियों को 20-20 हजार रुपये, हथियार और वाहन उपलब्ध कराए थे। 24 दिसंबर 2025 को मुर्गा लड़ाई के दौरान विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

About The Author

See also  जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए रिम्स में निःशुल्क जांच और ऑपरेशन शिविर

Thanks for your Feedback!

You may have missed