प्रदूषण के खिलाफ फूटा गुस्सा, महिलाओं ने वोट बहिष्कार की दी चेतावनी से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रानीगंज : पश्चिम बंगाल के रानीगंज क्षेत्र के दमदार कॉलोनी इलाके में बढ़ते प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आगामी चुनावों में वोट का बहिष्कार करेंगी। इस घोषणा के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य और जीवन दोनों पर गंभीर असर पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने सरकार और संबंधित विभागों से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें और लोगों को राहत मिल सके।

About The Author

See also  एंटी पेपर लीक बिल पर सरकार-विपक्ष में बनी सहमति, 28 जुलाई को संसद में होगी चर्चा

Thanks for your Feedback!