आंगनबाड़ी सेविका समुह का गठन,रेनू देवी सर्वसम्मति से बनी अध्यक्ष

Advertisements
Advertisements

दिनारा /रोहतास (कमलाकांत दुबे):- दिनारा  प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बलदेव उच्चतर विद्यालय के प्रांगण में रविवार को बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न हुई।चुनाव रोहतास जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह,पर्यवेक्षक शारदा देवी,मीरा देवी एवं सरोज कुमारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।दिनारा प्रखंड समिति का चुनाव में 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने बताया कि सर्वसम्मति से नई समिति में सेविका रेनू देवी को अध्यक्ष,देवंती देवी को उपाध्यक्ष, सीता देवी को सचिव,सरिता देवी को उपसचिव,उषा देवी को कोषाध्यक्ष जबकि नीलू देवी को संगठन अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।संगठन सदस्य में बलियां पंचायत से उषा देवी,भुई से शशि राय,गंजभड्सरा से अमृता कुमारी,जमरोढ़ से सुनीता देवी,गुनसेज से रेहाना खातून,बीसीकला से मुन्नी देवी,करंज से कुसुम,महरोड़ से सुशीला देवी,मेदनीपुर से चिंता कुमारी,लिलवछ से रीना देवी,करहँसी से वर्षा देवी,अकोढा़ से रीता देवी,भानपुर से पूनम देवी,सहायिका दुर्गावती देवी एवं सीता देवी का चयन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सड़क हादसे में घायल को बड़ी राहत, इलाज के लिए 1.5 लाख तक मुफ्त सुविधा, सरकार का अहम फैसला

You may have missed