जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस की ओर से मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखंड सरकार ,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में किया गया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति महोदया प्रो ० (डॉ )इला कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। जिसके तहत एनएसएस की छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया । तत्पश्चात ऑनलाइन पोर्टल पर शपथ ग्रहण कर नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ती, एनएसएस ऑफ़िसर डॉ सुनीता कुमारी डॉ डी पुष्प लता तथा एनएसएस स्वयं सेविकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Advertisements



